हममें से हर कोई प्रकृति के अभिन्न अंग हैं और संपूर्ण पारिस्थितिक संतुलन की आवश्यकताओं के अनुरूप हमारा अपना स्वभाव है। इसलिए लाख चाहते हुए भी हम अपने स्वभाव को नहीं बदल पाते। प्रकृति हर क्षेत्र में और हर मौसम में हमारी आवश्यकताओं के अनुरूप ही खाने पीने की व्यवस्था करती है। भूख लगने पर हम खाना और प्यास लगने पर हम पानी ही नहीं पीते , जब हमारे शरीर को खास वस्तु की आवश्यकता होती है , तो हम उस ओर भी आकर्षित होता है। मेडिकल साइंस भी मानता है कि हमारी जीवनशैली सहज रहे , तो हम अपने शरीर की आवश्यताओं के अनुरूप ही भोजन लेते हैं।
मनुष्य के जीवन में तो कृत्रिमता इतनी अधिक हो गयी है कि वह आज उपयोगी बातों को भी स्वीकार करने से परहेज करता है। पर प्रत्येक व्यक्ति अपनी आवश्यकता को अंतर्मन में कहीं न कहीं महसूस करता है। झारखंड प्रदेश ने प्राकृतिक चिकित्सा के विकास के लिए जब काम शुरू किया , तो इन्होने जंगली जानवरों के व्यवहार पर ध्यान देना आरंभ किया। जब जानवर ठंड से परेशान होते हैं , तो किन खास औषधीय वनस्पतियों का प्रयोग करते हैं और जब उनके पेट में गडबडी होती है , तो किन खास वनस्पतियों का प्रयोग , इन सबके निरीक्षण से प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति को विकसित करने में बडी सफलता मिली।
'गत्यात्मक ज्योतिष' ग्रहों के प्रभाव को कम या अधिक करने के लिए कलर थेरेपी के महत्व को स्वीकार करता है। कुछ समय पूर्व ग्रहों के प्रभाव को दूर करने में रंगों की अहम् भूमिका की जानकारी देते हुए मैने एक पोस्ट लिखा था जिसमें लिखा गया था कि यदि व्यक्ति का जन्मकालीनचंद्र कमजोर हो, तो उन्हें सफेद , बुध कमजोर हो , तो उसे हरे , मंगल कमजोर हो , तो उसे लाल , शुक्र कमजोर हो , तो उसे हल्के नीले , सूर्य कमजोर हो , तो उसे ईंट के रंग , बृहस्पति कमजोर हो , तो उसे पीले , तथा शनि कमजोर हो , तो काले रंग का अधिक प्रयोग कर उन ग्रहों के प्रभाव को परावर्तित किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रहे , मजबूत ग्रहों की किरणों का अधिकाधिक प्रभाव आपपर पड़े , इसके लिए उससे संबंधित रंगों का कम से कम प्रयोग होना चाहिए।
अपने अध्ययन में हमने पाया है कि जन्मकालीन ग्रहों के कमजोर रहने पर जिस रंग की आवश्यकता शरीर को अधिक होती है , वह रंग हमारी पसंद बन जाता है। जिनका जन्मकालीन चंद्र कमजोर हो, तो उन्हें सफेद , बुध कमजोर हो , तो उसे हरे , मंगल कमजोर हो , तो उसे लाल , शुक्र कमजोर हो , तो उसे हल्के नीले , सूर्य कमजोर हो , तो उसे ईंट के रंग , बृहस्पति कमजोर हो , तो उसे पीले , तथा शनि कमजोर हो , तो काले रंग अधिक पसंद आते हैं ,जबकि जन्मकालीन मजबूत ग्रहों से संबंधित रंग हमारी पसंद में नहीं होते। इस तरह प्रकृति खुद ही हमें ग्रहों के प्रभाव से सुरक्षा दे देती है।
कभी कभी जो ग्रह जन्मकाल में मजबूत होते हैं , वे भी गोचर में कमजोर चलते हैं और इस कारण अस्थायी तौर पर कभी एकाध वर्ष , कभी एकाध महीने कभी एकाध सप्ताह और कभी दो ढाई दिनों तक उससे संबंधित समस्याओं को झेलने को जातक मजबूर होता है। ऐसी स्थिति में जातक उन रंगों का प्रयोग नहीं कर पाता , जो उनके लिए बेहतर होते हैं। ग्रहों की किरणों को परावर्तित करने वाले रंगों का प्रयोग कर हम संबंधित ग्रहों के बुरे प्रभाव से बच सकते हैं। इस आधार पर सभी लग्नवाले अलग अलग प्रकार की समस्याओं से बचने के लिए भिन्न रंगों का प्रयोग कर सकते हैं , यह प्रयोग तब तक न करें , जब तक आप इन संदर्भों के अत्यधिक तनाव से न गुजर रहे हों। ...........
मेष लग्नवाले माता पक्ष , किसी भी प्रकार की छोटी या बडी संपत्ति से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए सफेद रंग का , स्वास्थ्य , आत्मविश्वास या जीवनशैली से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए लाल रंग का , भाई , बहन या अन्य बंधु बांधव या किसी प्रकार के झंझट से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए हरे रंग का , धन , परिवार और घर गृहस्थी से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए हल्के नीले रंग का , अपनी या संतान पक्ष की पढाई लिखाई से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए ईंट के रंग का , भाग्य , धर्म या खर्च से संबंधित से समस्याओं से बचने के लिए पीले रंग का , पिता पक्ष , सामाजिक पक्ष , कैरियर , हर प्रकार के लाभ से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए काले रंग का प्रयोग कर सकते हैं।
वृष लग्नवाले भाई , बहन और अन्य बंधु बांधवों से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए सफेद रंग का , घर गृहस्थी , खर्च या बाहरी संदर्भों की समस्याओं से बचने के लिए लाल रंग का , धन , परिवार , अपनी या संतान पक्ष की पढाई लिखाई के मामले से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए हरे रंग का , स्वास्थ्य , आत्मविश्वास , प्रभाव से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए हल्के नीले रंग का , माता पक्ष , किसी प्रकार की छोटी बडी संपत्ति से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए ईंट के रंग का , हर प्रकार के लाभ के मामले , रूटीन और जीवनशैली से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए पीले रंग का , भाग्य , धर्म , पितापक्ष , सामाजिक पक्ष , कैरियर से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए काले रंग का प्रयोग कर सकते हैं।
मिथुन लग्नवाले धन से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए सफेद रंग का , लाभ , प्रभाव से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए लाल रंग का , स्वास्थ्य , आत्मविश्वास , माता पक्ष , हर प्रकार की छोटी या बडी संपत्ति से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए हरे रंग का , अपनी या संतान पक्ष की पढाई लिखाई , खर्च से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए हल्के नीले रंग का , भाई , बहन या अन्य बंधु , बांधवो से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए ईंट के रंग का , घर गृहस्थी , पिता पक्ष , सामाजिक पक्ष , कैरियर से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए पीले रंग का , भाग्य , धर्म , रूटीन , जीवनशैली से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए काले रंग का प्रयोग कर सकते हैं।
कर्क लग्नवाले स्वास्थ्य या आत्म विश्वास से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए सफेद रंग का , अपनी या संतान पक्ष की पढाई लिखाई या कैरियर , पिता या सामाजिक पक्ष से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए लाल रंग का , भाई , बहन या अन्य बंधु , खर्च या बाहरी संदर्भों से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए हरे रंग का , माता पक्ष , किसी प्रकार की छोटी या बडी संपत्ति या लाभ से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए हल्के नीले रंग का , धन से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए ईंट के रंग का , धर्म , भाग्य ,प्रभाव से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए पीले रंग का , घर गृहस्थी , रूटीन या जीवनशैली से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए काले रंग का प्रयोग कर सकते हैं।
सिंह लग्नवाले खर्च या बाहरी संदर्भों से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए सफेद रंग का , माता पक्ष , किसी प्रकार की छोटी या बडी अचल संपत्ति या भाग्य से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए लाल रंग का , धन या लाभ से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए हरे रंग का , भाई , बहन या अन्य बंधु , पिता पक्ष , सामाजिक पक्ष या कैरियर से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए हल्के नीले रंग का , स्वास्थ्य या आत्म से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए ईंट के रंग का , अपनी या संतान पक्ष की पढाई लिखाई , रूटीन या जीवनशैली से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए पीले रंग का , घर गृहस्थी , प्रभाव से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए काले रंग का प्रयोग कर सकते हैं।
कन्या लग्नवाले लाभ से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए सफेद रंग का , भाई , बहन , अन्य बंधु , रूटीन से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए लाल रंग का , स्वास्थ्य , आत्मविश्वास , पिता पक्ष , सामाजिक पक्ष या कैरियर से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए हरे रंग का , भाग्य , धर्म , धन या कोष से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए हल्के नीले रंग का , खर्च या बाहरी संदर्भ से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए ईंट के रंग का , माता पक्ष , छोटी या बडी संपत्ति , घर गृहस्थी से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए पीले रंग का , अपनी या संतान पक्ष की पढाई लिखाई या प्रभाव से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए काले रंग का प्रयोग कर सकते हैं।
तुला लग्नवाले पिता पक्ष , सामाजिक पक्ष या कैरियर से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए सफेद रंग का , घर गृहस्थी , धन कोष से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए लाल रंग का , भाई बहन या अन्य बंधु , खर्च और बाह्य संदर्भ से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए हरे रंग का , स्वास्थ्य , आत्मविश्वास , रूटीन और जीवनशैली से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए हल्के नीले रंग का , लाभ से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए ईंट के रंग का , भाई , बहन या अन्य बंधु , खर्च और बाहरी संदर्भ से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए पीले रंग का , माता पक्ष , छोटी या बडी संपत्ति , अपनी या संतान पक्ष की पढाई लिखाई से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए काले रंग का प्रयोग कर सकते हैं।
वृश्चिक लग्नवाले भाग्य , धर्म से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए सफेद रंग का , स्वास्थ्य , आत्म विश्वास या प्रभाव से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए लाल रंग का , लाभ या जीवनशैली से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए हरे रंग का , घर गृहस्थी , खर्च और बाहरी संदर्भों से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए हल्के नीले रंग का , पिता पक्ष , सामाजिक पक्ष या कैरियर से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए ईंट के रंग का , धन , कोष , अपनी या संतान पक्ष की पढाई लिखाई से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए पीले रंग का , भाई , बहन या अन्य बंधु , माता पक्ष , छोटी या बडी किसी प्रकार की संपत्ति से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए काले रंग का प्रयोग कर सकते हैं।
धनु लग्नवाले रूटीन या जीवनशैली से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए सफेद रंग का , अपनी या संतान पक्ष की पढाई लिखाई , खर्च या बाहरी संदर्भ कैरियर , पिता या सामाजिक पक्ष से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए लाल रंग का , घर गृहस्थी , पिता पक्ष , सामाजिक पक्ष या कैरियर से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए हरे रंग का , लाभ और प्रभाव से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए हल्के नीले रंग का , भाग्य या धर्म से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए ईंट के रंग का , स्वास्थ्य , माता पक्ष , किसी प्रकार की छोटी या बडी संपत्ति से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए पीले रंग का , धन , कोष , भाई बहन या अन्य बंधु से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए काले रंग का प्रयोग कर सकते हैं।
मकर लग्नवाले घर गृहस्थी से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए सफेद रंग का , माता पक्ष , छोटी या बडी संपत्ति के मामले और लाभ से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए लाल रंग का , भाग्य , धर्म या प्रभाव से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए हरे रंग का , अपनी या संतान पक्ष की पढाई लिखाई , पिता पक्ष , सामाजिक पक्ष या कैरियर से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए हल्के नीले रंग का , रूटीन या जीवनशैली से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए ईंट के रंग का , भाई , बहन या अन्य बंधु खर्च और बाहरी संदर्भ और बाहरी संदर्भ से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए पीले रंग का , स्वास्थ्य , धन से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए काले रंग का प्रयोग कर सकते हैं।
कुंभ लग्नवाले प्रभाव की कमजोरी या झंझट के बढोत्तरी से बचने के लिए सफेद रंग का , भाई बहन , या अन्य बंधु बांधवों , पिता पक्ष , सामाजिक पक्ष या कैरियर से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए लाल रंग का , अपनी या संतान पक्ष की पढाई लिखाई , रूटीन या जीवनशैली से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए हरे रंग का , किसी प्रकार की संपत्ति या भाग्य से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए हल्के नीले रंग का , घर गृहस्थी से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए ईंट के रंग का , धन और लाभ से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए पीले रंग का , स्वास्थ्य , आत्मविश्वास , खर्च और बाहरी संदर्भों से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए काले रंग का प्रयोग कर सकते हैं।
मीन लग्नवाले अपनी या संतान पक्ष की पढाई लिखाई , या अन्य माहौल से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए सफेद रंग का , भाग्य , धर्म , धन से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए लाल रंग का , माता पक्ष , छोटी या बडी संपत्ति , घर गृहस्थी से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए हरे रंग का , भाई , बहन या अन्य बंधु , रूटीन और जीवनशैली से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए हल्के नीले रंग का , प्रभाव से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए ईंट के रंग का , स्वास्थ्य , पिता पक्ष , सामाजिक पक्ष , कैरियर प्रकार की छोटी या बडी संपत्ति से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए पीले रंग का , लाभ , खर्च और बाहरी संदर्भों से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए काले रंग का प्रयोग कर सकते हैं।