कल के मैच में भारत की जीत के लिए आप सभी पाठकों को बहुत बधाई ! मेरे द्वारा तीन दिनों से क्रिकेट मैच के बारे में की जाने वाली संभावनाओं की अच्छी खासी सटीकताको देखकर आपलोग ग्रहों के क्रिकेट मैच पर पडनेवाले प्रभाव के प्रति अवश्य आश्वस्त हो गए होंगे। इस कारण कल के मैच के बारे में भी मेरे द्वारा की जानेवाली विवेचना का आप अवश्य इंतजार कर रहे होंगे। क्रिकेट मैच में ग्रहों के प्रभाव को देखते हुए आठ दस वर्षों से ही मैच के एक दिन पहले से ही पंचांग देखकर ग्रहों की स्थिति को जानने और उससे क्रिकेट मैच का तालमेल बनाने से मैं खुद भी अपने को नहीं रोक पाती हूं। पर खुशी की बात है कि अब मैं इसे आपलोगों से भी शेयर कर पा रही हूं , ये रहा मेरा विश्लेषण।
कल मोहाली के पंजाब क्रिकेट एशोसिएशन स्टेडियम में भारत और आस्ट्रेलिया के मध्य होनेवाले चौथे एकदिवसीय मैच में शुरूआत के दो घंटे बिल्कुल सामान्य रहेंगे , पर लगभग चार बजे के बाद भारतीय टीम बहुत ही अच्छा खेलेगी। यदि इस दौरान उसे बल्लेबाजी का मौका मिला, तो अंत तक यह बहुत बडा स्कोर खडा कर देगी , जबकि गेंदबाजी कर रही हो तो आस्ट्रेलियन टीम के सामने जबरदस्त दबाब उपस्थित करेगी और कुल मिलाकर पहली पारी के अंत अंत में भारत की स्थिति बहुत मजबूत दिखाई पडेगी।
पर पहली पारी में भारत के पक्ष में भाग्य जितना साथ देगा , उतना दूसरी पारी में साथ देता नहीं दिखाई पड रहा है , जिससे स्पष्ट है कि आस्ट्रेलियन टीम भी अच्छा ही खेलेगी। इस कारण दूसरी पारी के दौरान भारतीय टीम बिल्कुल सामान्य स्थिति में ही रहेगी , जीत के पूरे आसार स्पष्ट नहीं दिखाई पडेंगे , पर अंत के एक घंटे पुन: भारतीय टीम के पक्ष में होने से भारतीय टीम के जीत की संभावना बहुत बढ जाएगी। इसलिए इस मैच में भी भारतीय टीम के जीत की ही संभावना लगती है , बशर्ते कि दूसरी पारी के शुरूआत में , जब ग्रह थोडे कमजोर हों , इसकी स्थिति काफी कमजोर न हो जाए। पर इसकी संभावना कम है और ऐसा न ही हो , हम इसकी कामना करते हैं !!
12 टिप्पणियां:
बहुत रोचक.. देखते है क्या होता है.. वैसे खबर है कि सहवाग और गंभिर चोटिल है...:)
माफ किजिये...
स्माईली गलत लगा दी.. :(
चलो जी अच्छी खबर है
संगीता जी ,
मुबारक हो , आपके द्वारा की गई पहले की तीनों भविष्यवाणियां सही हुई हैं । अब हम कल मोहाली में होने वाले चौथे मैच में भी भारत की जीत की कामना करते हैं ।
खेलों का भी बाजार में बदलते देख कोफ्त होती है, पर इस मन का क्या किया जाय जो भारत को सर्वोत्तम देखना चाहता है। अच्छी खबर के लिये आभार।
एक बात रंजन जी के लिये, भाई आपकी स्माईली खबर के लिहाज से तो ठीक ही लगी थी। (:
ज्योतिष का एक ही सफल मन्त्र है :
भविष्य वाणी इस तरह से गोल-मोल करो कि जो भी परिणाम आये वो ऐसा लगे कि अरे मैंने यही तो कहा था न :)
बधाई आपको दिल्ली के मैच में तो भारत ने ६ विकेट से आस्ट्रेलिया को शिक्स्त दी ।
चलिये देखते है क्या होता है?
चलिये देखते है क्या होता है?
.
.
.
मेरी भविष्यवाणी है कि पहले आस्ट्रेलिया खेलेगा, दूसरी पारी भारत की होगी, सामान्य मुकाबला होगा और जीत भारत के हाथ नहीं लगती दिखती है...
इस भविष्यवाणी के सच होने की संभावना ५०% है...
संगीता जी कही सट्टा बाजार वाले आप की भविष्यवाणी का लाभ ना ऊठाना शुरु कर दे, बहुत रोचक लिखा आप ने. धन्यवाद
एक टिप्पणी भेजें