हम तो अपनी भारतीय टीम के जीत और आस्‍ट्रेलिया के हार की ही कामना करेंगे !!

यह समयचक्र ही है, जिसने न जाने कितने सामर्थ्‍यवान को सामर्थ्‍यहीन और सामर्थ्‍यहीन को सामर्थ्‍यवान बना डाला। परंतु कुछ लोग अपनी लगन, मेहनत और अध्यवसाय के बल पर अपनी स्थिति को इतना मजबूत बना लेते हैं कि वे समय के कमजोर प्रभाव में आ ही नहीं सकते। विश्व के लगभग सभी देशों में राष्‍ट्रीय स्‍तर पर खेल रहे क्रिकेटरों की स्थिति आज इतनी मजबूत है कि समय उनसे पैसा या प्रतिष्ठा छीनकर भी उन्हें सामर्थ्‍यहीन नहीं बना सकता। लेकिन उनके लिए भी तो समय-चक्र प्रभावहीन नहीं हो सकता। भले ही क्रिकेटर अपने ही समकक्ष शक्तिवाले खिलाडियों के साथ मैच खेल रहें हों, शुभ समय में अनुकूल वातावरण प्रदान कर सफलताओं का नया इतिहास रचाता है, वहीं दूसरी ओर गड़बड़ समय में प्रतिकूल वातावरण प्रदान कर असफलताओं से शारीरिक और मानसिक कष्ट प्रदान करने की कोशिश में लगा होता है।

पिछले दोनो मैचों के लिए ज्‍योतिषीय आधार पर किया गया मेरा विश्‍लेषणतो आपने पढा ही होगा। पहले दिन के मैच में मैने बडी हार की भविष्‍यवाणी की थी , समय के परिवर्तन होने से भारतीय टीम उस बडी हार से बच गया , पर चार रन से ही सही ग्रह ने अपना प्रभाव दिखा ही दिया। दूसरे दिन पहली पारी में भारतीय टीम की मजबूत स्थिति और आस्‍ट्रेलिया के कछुए की चाल से अपने मजबूत होने के अहसास के बाद मुझे भारतीय टीम की ओर से कुछ लापरवाही के बन जाने का भय मुझे हुआ , पर ईश्‍वर की कृपा रही और भारतीय टीम ने मैच जीत ही ली और मात्र 'रोमांचक'  शब्‍द को छोडकर मेरी एक एक स्‍टेप भविष्‍यवाणी सही रही।

31 अक्‍तूबर 2009 को दिल्‍ली के फिरोज शाह कोटला में भारत आस्‍ट्रेलिया के मध्‍य होनेवाले तीसरे एक‍ दिवसीय मैच में भी भारतीय टीम के द्वारा मैच की धमाकेदार शुरूआत की जाएगी और ऐसा लगभग दो घंटे तक चलेगा। लेकिन उसके बाद क्रमश: आस्‍ट्रेलियन टीम गंभीर होती चली जाएगी और भारत की स्थिति अपेक्षाकृत कमजोर, जिसके कारण पहली पारी के अंत में भारतीय टीम की स्थिति काफी मजबूत नहीं रह पाएगी।

दूसरी पारी के आरंभ में भी भारतीय टीम की गंभीरता काफी बनी रहेगी और इस कारण आस्‍ट्रेलियन टीम का शुरूआती अनुभव अच्‍छा नहीं रहेगा और दो घंटे उनसे अधिक की उम्‍मीद नहीं की जा सकती! पर उसके बाद के दो घंटे में ग्रहीय बाधा के गुजर जाने से खेल में अवश्‍य सुधार आना चाहिए! उसमें इतनी कामयाब हो जाए कि भारतीय टीम को हरा सके , ऐसा मुझे तो नहीं दिखता। पर मेहनत , हिम्‍मत और लगन से वे इसमें कामयाब भी हो सकते है , क्‍यूंकि भारतीय टीम भी बहुत मजबूत हालत में नहीं होगा। पर एक भारतीय होने के नाते हम तो भई , अपनी भारतीय टीम के जीत और आस्‍ट्रेलिया के हार की ही कामना करेंगे !!

22 टिप्‍पणियां:

सदा ने कहा…

बहुत ही अच्‍छा लिखा है और आपके साथ हम भी यही कामना करेंगे, आभार

डॉ. महफूज़ अली (Dr. Mahfooz Ali) ने कहा…

jee haan, hum to अपनी भारतीय टीम के जीत और आस्‍ट्रेलिया के हार की ही कामना करेंगे !!

डॉ. महफूज़ अली (Dr. Mahfooz Ali) ने कहा…

jee haan, hum to अपनी भारतीय टीम के जीत और आस्‍ट्रेलिया के हार की ही कामना करेंगे !!

अजित गुप्ता का कोना ने कहा…

संगीता जी, भारत हारेगा या जीतेगा स्‍पष्‍ट राय देनी चाहिए ना। दुआ तो हम भी यही करेंगे कि भारत जीते।

Udan Tashtari ने कहा…

दुआ तो हमारी भी है मगर आपकी बात से ड्रा ले आसार नजर आते हैं. :)

संगीता पुरी ने कहा…

आप सबों को बहुत बहुत धन्‍यवाद ..
किसी किसी दिन हार जीत का स्‍पष्‍ट पता चलता है .. आज उतना नहीं मालूम हो
रहा .. पर भारत के जीत की ही संभावना अधिक दिखती है !!

M VERMA ने कहा…

हमारी भी कामना मिला ले

Yogesh Verma Swapn ने कहा…

bharat hi jeetega ji.

vandana gupta ने कहा…

aapki bhavishyavani kafi sahi baith rahi hain .........magar hum to bhartiya team ke jitne ki hi aasha karte hain.

मनोज कुमार ने कहा…

आपने भविष्यवाणी की भारत के जीत की संभावना अधिक दिखती है, और हम भी यही कामना करेंगे। एक अच्छा विश्लेषण प्रस्तुत करने के लिए आपका धनयवाद।

Unknown ने कहा…

पर जितेगा कौन? भारत पर सट्टा लगा दें..:)

Dr. Shashi Singhal ने कहा…

मैं भी भारतीय टीम के ही जीतने की कामना करती हूं साथ ही यह भी कि आपकी भविष्यवाणी हमेशा की तरह इस बार भी सत्य हो । बाकी समय और ग्रहों की चाल कल क्या रहेगी यह कल ही पता लगेगा ।

बेनामी ने कहा…

aapki bhavishyavaani sach nikali, sangeetaji agar aap bura na mane to sinh aur vrischik rashi ke gruh gochar kaise hai? ye rashiya mere baccho ki hai lagata hai dono rashiyo ka samay kuch thik nahi chal raha hai. aapka abhar.

बेनामी ने कहा…

aapki bhavishyavaani sach nikali, sangeetaji agar aap bura na mane to sinh aur vrischik rashi ke gruh gochar kaise hai? ye rashiya mere baccho ki hai lagata hai dono rashiyo ka samay kuch thik nahi chal raha hai.

Unknown ने कहा…

aapki shubhkaamnaa me

hamaari bhi jod lijiye........
___________jeetega bhai jeetega
___________hindustan jeetega

Asha Joglekar ने कहा…

हम भी आपके साथ यही शुभ कामना करेंगे कि भारत की जीत हो ।

Satish Saxena ने कहा…

शुभकामनायें स्वीकार करें !

Arshia Ali ने कहा…

हमारी भी यही कामना है।
--------------
स्त्री के चरित्र पर लांछन लगाती तकनीक
आइए आज आपको चार्वाक के बारे में बताएं

Vinashaay sharma ने कहा…

हम भी भारत के जीतने की कामना करते हैं ।

kishore ghildiyal ने कहा…

sangeeta ji ko namaskaar
aaj ka sitara to bharat ke paksh me hain lekin aaj bhi sachin record nahi bana payenge aesi meri gann na kahti hain
dhanyavaad

kishore ghildiyal ने कहा…

aaj bharat hi jitega aaj ka sitara bharat ke paksh me hain

रंजन (Ranjan) ने कहा…

भारत जीत से बस १० रन दुर है... बधाई..